"मृत्यु के बाद… चेतना का रहस्य"
सुबह का समय था, लगभग 5 बजे। मैं एक गहरे स्वप्न में था। यह सपना केवल एक दृश्य नहीं था, बल्कि चेतना और मृत्यु के रहस्य को छूने वाला अनुभव था। मेरा सपना हम बहुत से लोग थे, और सामने कुछ मुखौटे पहने हुए अजीब लोग खड़े थे। हम उन्हें गोली से मार रहे थे, जैसे वे कोई एलियन हों। अचानक उनमें से दो आदमी हमारी तरफ बढ़े और गोलियाँ चलाने लगे। एक-एक करके हमारे साथी मरने लगे। मैं अपने एक साथी के पीछे छिप गया, लेकिन मुझे भी 2-3 गोलियाँ लगीं। ये गोलियाँ साधारण नहीं थीं — इनमें आवाज़ नहीं थी, जैसे बिजली की तरह शरीर में उतर रही हों। भयावह दृश्य मैं गिर पड़ा। एक आदमी मेरे पैरों के पास खड़ा होकर मेरे दोनों पैरों को घुटनों के नीचे से काटने के लिए लगातार फायर करने लगा। मुझे लगा कि मैं मर गया हूँ। धीरे-धीरे मुझे महसूस हुआ कि मेरे घुटनों के नीचे का हिस्सा जैसे जल रहा हो, कट रहा हो। मैं हिलने-डुलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन शरीर जवाब नहीं दे रहा था। उस क्षण मुझे लगा कि मैं मर चुका हूँ लेकिन तभी कुछ अद्भुत हुआ — मेरा शरीर मृत था, पर मेरी चेतना सब देख रही थी। मैं महसूस कर रहा था कि मृत्यु के बाद कैसा लगता है।...